खुरई: गढ़ौला जागीर गांव में छात्र के साथ साथी ने की मारपीट, दहशत में नाबालिग ने खाया जहर; इलाज जारी
Khurai, Sagar | Jan 15, 2025 देहात थाना क्षेत्र के गढ़ौला जागीर गांव में मंगलवार रात लगभग 8 बजे एक 15 वर्षीय छात्र से उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने मारपीट कर दी, जिससे दहशत में छात्र ने जहर खा लिया, उसे खुरई अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला छात्र आए दिन मारपीट करता पैसे छीनता, कई बार डर से स्कूल नहीं गया।