भोरे: भरपटिया गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर हत्या के प्रयास में शामिल चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर हत्या के प्रयास में शामिल कांड के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भोरे थाने में 26 दिसंबर 2023 को कांड दर्ज किया गया था। जिसमें कुंती देवी,प्रभावती देवी,अवध बिहारी गुप्ता तथा हरिहरपुर के संतोष गुप्ता को आरोपित किया गया था।