महोबा: पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जिला पंचायत की जमीन पर बुलडोजर चला, दुकानदार ने किया विरोध
Mahoba, Mahoba | Oct 10, 2026 पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जिला पंचायत की जमीन से कथित अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदार शरीफ अली ने विरोध करते हुए जमीन को निजी बताया और कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया। उसने पैसे नहीं देने पर दुकानें निशाना बनाने की बात भी कही। वहीं, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार ने आरोपों को गलत बताया।