जोल: ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी की कार्यकारिणी घोषित,17 उपाध्यक्ष व 21 महासचिव सहित हर वर्ग को दी जगह
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी की कार्यकारिणी की घोषणा वीरवार को हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी ब्लॉक कांग्रेस में 17 उपाध्यक्ष,21 महासचिव,26 सचिव,21 संयुक्त सचिव व 35 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया की लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ले कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए सरकार की योजनाओं का प्रचार करे।