बालूमाथ: ओल्हेपाट गांव के पास सड़क हादसे में छात्रा और बुजुर्ग घायल
बालूमाथ लातेहार मार्ग पर गुरुवार संध्या 4 बजे ओल्हेपाट गांव के पास सड़क हादसे में एक छात्रा और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा ग्राम निवासी चरकु गंझू की पुत्री उषा कुमारी लातेहार बनवारी साहू महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देकर बालूमाथ बाइक द्वारा लौट रही थी कि ईसी दौरान ओल्हेपाट गांव के पास हादसा हो गयाl