कानपुर में ट्रेन में सफर कर रही दो सगी बहनों से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने ट्रेन में बहनों के साथ अभद्रता की। बहनों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने कथित मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।