चूरू। चमत्कारेश्वर लक्ष्मीनारायण मंदिर में विप्र महिला मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भगवान गणेश की आराधना की।
मंडल अध्यक्ष ऊषा शर्मा एवं सचिव सरोज शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सामूहिक आरती कर भगवान गणेश से सभी के घरों में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा जीवन के सभी विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंजू पारीक, विजय लक्ष्मी पारीक, सुषमा शर्मा, विनीता शर्मा, अनुसूया, संगीता शर्मा, सुलोचना, प्रेम शर्मा एवं चंदा बंसिया सहित विप्र महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। महिलाओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया।
#tharkiawaazajay #ganpatibappamorya #churu #ganeshchaturthi #विप्र
Churu, Churu | Sep 13, 2026