तेज बारिश से ट्रेन यातायात प्रभावित
चित्रकूट। तेज बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर जलभराव से ट्रेन यातायात प्रभावित रहा। नैनी-मानिकपुर और मानिकपुर-सतना के बीच कई नॉन-स्टॉपेज स्टेशनों पर ट्रेनें दो से तीन घंटे तक खड़ी रहीं। आनंद विहार-रीवा सुपरफास्ट दो घंटे और सारनाथ एक्सप्रेस हाटी स्टेशन पर चार घंटे खड़ी रही।