नौगावां सादात: नौगावां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद, मौके पर पहुंचीं 45 शिकायतें, पांच का हुआ निस्तारण
नौगावां सादात। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं।