कलेर: वेलाव में गोवर्धन पूजा पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम
Kaler, Arwal | Nov 9, 2026 गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर वेलाव में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी जुटे। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।