सुल्तानपुरी: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। इस घटना के कुछ ही देर बाद सुल्तानपुरी के ही एक अन्य इलाके में कुछ युवकों ने खुलेआम फायरिंग कर दी.