कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान नाला गांव के दो आरोपियों को अवैध धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Sep 30, 2026 कांधला थाने पर तैनात उप निरीक्षक सचिन त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए। आरोपी नाला गांव के रहने वाले हैं।