राठ: कांशीराम कॉलोनी में पेयजलापूर्ति बाधित होने से बढ़ा पेयजल संकट, लोग बोले- 10 दिनों से आपूर्ति ठप
Rath, Hamirpur | Nov 5, 2025 राठ कस्बे के कांशीराम कॉलोनी मोहल्ले में मोटर खराब होने से बीते करीब दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पानी की सप्लाई न आने पर हजारों लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस गये हैं। आज बुधवार को दर्जनों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध जताया।