पीपलझोपा में 65वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलझोपा में एक 65वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक शाम को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लाने गया था। बहुत देर बाद भी बुजुर्ग घर भी लौटा तो,उसके परिजन उसे ढूंढने खेत में गए। तभी कुएं में उसका शव पाया गया।