कांके: पंडरा ओपी क्षेत्र: SSC GD ऑनलाइन परीक्षा में चीटिंग के आरोप में छह गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 10, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र से SSC GD ऑनलाइन परीक्षा में चीटिंग और गड़बड़ी के आरोप में छह आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित एक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए SSC की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज कराया गया।