पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,राहुल गांधी कभी कहते हैं हाइड्रोजन बम लाएं,कभी कहते हैं परमाणु बम लाएं,लेकिन सब फुसकी बम साबित होता है। उनकी ही सरकार है। दो साल पहले कर्नाटक में चुनाव आयोग ने वहां की सरकार को जांच के लिए दिया था,लेकिन आज तक जांच पूरी नही हुई।