मुगलसराय: अलीनगर स्थित जेके पैलेस में शादी समारोह में मोबाइल चोरी के शक पर युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
अलीनगर स्थित जेके पैलेस में बीते मंगलवार रात 10 बजे एक शादी समारोह के दौरान मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही समय पर प्रशासनिक हस्तक्षेप हो सका। घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।