Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

भागीरथी में बह रही गाय को बचाकर मानवता की मिसाल बने लखपत सिंह महर। देवप्रयाग के स्थानीय व्यापारी लखपत सिंह महर ने साहस, संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह रही एक गाय को देखकर उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और नया जीवन दिया। उनका यह साहसिक कदम केवल एक बेजुबान की जान बचाने तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति दया, करुणा और जिम्मेदारी की भावना का जीवंत उदाहरण है। ऐसे दौर में, जब संवेदनशीलता लगातार कम होती महसूस होती है, लखपत सिंह महर का यह मानवीय कार्य समाज को इंसानियत का सच्चा संदेश देता है। देवप्रयाग को अपने इस साहसी और संवेदनशील नागरिक पर गर्व है। सलाम इस साहस को, सलाम इस मानवता को।

Pauri, Garhwal | Jul 30, 2026

MORE NEWS

पैदल मार्ग पर नेपाल से आई महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, तुरंत हरकत में आई पुलिस व SDRF टीम; सुरक्षित पहुंचाया प्राथमिक उपचार केंद्र।*

पैदल मार्ग पर नेपाल से आई महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, तुरंत हरकत में आई पुलिस व SDRF टीम; सुरक्षित पहुंचाया प्राथमिक उपचार केंद्र।*

Pauri, Garhwal | Aug 3, 2026

ब्रेकिंग:
नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने श्रीनगर संयुक्त उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से फीडबैक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। सीएमओ ने चारधाम यात्रा और हाईवे की संवेदनशीलता को देखते हुए आईसीयू के बेहतर उपयोग तथा इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

ब्रेकिंग: नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने श्रीनगर संयुक्त उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से फीडबैक लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। सीएमओ ने चारधाम यात्रा और हाईवे की संवेदनशीलता को देखते हुए आईसीयू के बेहतर उपयोग तथा इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Pauri, Garhwal | Aug 3, 2026

घन्ना भाई फाउंडेशन का बड़ा ऐलान, लोक हास्य दिवस पर होगा सम्मान समारोह

घन्ना भाई फाउंडेशन का बड़ा ऐलान, लोक हास्य दिवस पर होगा सम्मान समारोह

Pauri, Garhwal | Aug 3, 2026

भागीरथी में बह रही गाय को बचाकर मानवता की मिसाल बने लखपत सिंह महर। देवप्रयाग के स्थानीय व्यापारी लखपत सिंह महर ने साहस, संवेदनशीलता और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह रही एक गाय को देखकर उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और नया जीवन दिया। उनका यह साहसिक कदम केवल एक बेजुबान की जान बचाने तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति दया, करुणा और जिम्मेदारी की भावना का जीवंत उदाहरण है। ऐसे दौर में, जब संवेदनशीलता लगातार कम होती महसूस होती है, लखपत सिंह महर का यह मानवीय कार्य समाज को इंसानियत का सच्चा संदेश देता है। देवप्रयाग को अपने इस साहसी और संवेदनशील नागरिक पर गर्व है। सलाम इस साहस को, सलाम इस मानवता को। - Pauri News