लोहता के कोटवां-टडिया में वरुणा नदी में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां-टडिया स्थित वरुणा नदी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पानी में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को बाहर निकलवाने का प्रयास कर रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।
#LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇