महाराजगंज: भवानीगढ़ चौराहे पर साइकिल सवार छात्र को बचाने में बाइक सवार गंभीर घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
18अगस्त मंगलवार की शाम 4 बजे साइकिल सवार छात्र को बचाने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर गिर गई सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक बछरावां से अपनी बाइक लेकर वापस गांव की ओर जा रहा था।तभी अचानक साइकिल पर सवार एक छात्र सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे घायल हो गया।