बूंदी: एनएच 52 पर रामगंज बालाजी के पास अवैध काली बाजरी से भरा ट्रेलर पलटा
Bundi, Bundi | Oct 23, 2024 सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 रामगंज बालाजी के पास अवैध काली बाजरी से भरा एक ट्रेलर बुधवार सुबह 11:00 बजे पलट गया। ट्रेलर पलटने से बजरी सड़क पर फैल गई। यातायात बाधित रहा।वहीं अवैध बजरी के व्यापारी बजरी को खुर्द बुर्द करने में जुट गए। गौरतलब है की जिला कलेक्टर द्वारा अवैध बजरी की रोक-टोक के लिए खनन विभाग द्वारा जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं फिर भी कारोबार जारी है।