अरवल: दिल्ली पब्लिक स्कूल अरवल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
Arwal, Arwal | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, अरवल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।