बीकानेर: 9 से 11 जनवरी तक होगा ऊंट उत्सव, धरणीधर स्टेडियम में पहली बार 'बीकाणा की शान' कार्यक्रम
बीकानेर में ऊंट उत्सव 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समीक्षा बैठक ली और सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्सव से पहले 2 जनवरी को शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे जाएंगे। 9 जनवरी को लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक हेरिटेज वॉक तथा राज्य अभिलेखागार और रविन्द