सहारनपुर: सौरभ हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, हत्या कर शव छिपाने के आरोप में फरार था घटना के बाद से
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को स्टेशन से लकड़ी के पुल के पास नवादा रोड से करीब दो बजे पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के धनास निवासी अभिषेक पुत्र प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।