चौपारण: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया। शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनता दरबार में भूमि, मुआवजा, रोजगार, आवास समेत कई मुद्दे उठे, जिनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।