डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को जबलपुर से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
शाहपुर पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी तितरा प्रसाद हरि प्रसाद गौड़ उम्र 41 वर्ष रामगुड़ा निवासी को मुखबिर की सूचना पर जबलपुर से गिरफ्तार किया और बुधवार सुबह 11:00 न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि स्थाई वारंटी 9 साल से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर वारंटी को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।