सहावर: तराई क्षेत्र के गांवों में लोगों से मुलाकात कर ठा. धीरेन्द्र तोमर ने जाना उनका हाल
जनपद कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के तराई इलाकों में समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।