BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ट्योढ़ी गांव के पास हुई।
हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर लौट रही एक सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े केलों से भरे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक फंस गए। लोनी निवासी रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार साहिल, सागर, नईम और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर द�
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026