अरवल: मैडैला के पास सोन नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में हड़कंप
Arwal, Arwal | Aug 14, 2026 मड़ैला गांव के समीप सोन नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उपलाता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ नहर रोड पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।