गुना नगर: रात में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी संदीप यादव का अनोखा प्रयास: गौवंश को पहनाए रिफ्लेक्टर
गुना जिले में रात्रि के समय सड़क पर गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी संदीप यादव ने गौवंश को रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टे पहनाए। इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है और यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए एक मिसाल बन सकती है