तमकुही राज: तमकुहीराज में अधिक रेट पर शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सेल्समैन ने अधिक पैसा न देने पर दिया उल्टा जवाब
अंग्रेजी शराब का सेल्समैन प्रत्येक बोतल पर 10 रुपया अधिक ले रहा है। अधिक पैसा न देने पर अंग्रेजी शराब मॉडल शॉप के दुकान का सेल्समैन ग्राहक को उल्टा जवाब देते तथा पैसे को फेंकते साथ दिख रहा है। उक्त वीडियो तमकुहीराज सब्जी मंडी में स्थित मॉडल शॉप अंग्रेजी शराब की दुकान की बताई जा रही है। इसको लेकर आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे है।