तमकुही राज: तमकुहीराज के SDM व CO ने बिहार सीमा से लगे शराब की दुकानों की की जांच, पब्लिक पर खबर का पड़ा असर
तमकुहीराज के एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर व सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बिहार से लगे शराब के दुकानों की जांच कर स्टॉक को देखा और नियमानुसार शराब की बिक्री का निर्देश दिया है। एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर ने बताया कि 14 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने कहा है कि बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाना है, जो भी अनुज्ञापी इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।