पुपरी: सुरसंड में भिट्ठा थाना पुलिस व एसएसबी ने 3 किलो चरस के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
सुरसंड के सैनिक रोड में सोमवार को 4 बजे दिन में भिट्ठा थाना की पुलिस व एसएसबी के जवान तीन किलो चरस जैसे पदार्थ के साथ बाइक सवार तस्कर नेपाल निवासी पिंटू कुमार यादव व मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।