#चंदनकियारी NH-218 पर बाइक और टाटा मैजिक की सीधी टक्कर, युवक की मौत
बरामसिया ओपी क्षेत्र के दुमकुटांड़ में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक चालक रखोहरी महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3 घंटे NH-218 जाम कर दिया। पुलिस के समझाने और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Chandankiyari #BreakingNews #NH218 #RoadAccident #BokaroNews