इटारसी: नगर पालिका पर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर कचरा निष्पादन के नाम पर पौने दो करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया
इटारसी नगरपालिका में स्वच्छता अभियान के तहत लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निष्पादन में करीब पौने दो करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अमोल उपाध्याय ने लगाए हैं। उनका दावा है कि नपा अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से नियमों का पालन किए बिना करोड़ों रुपए का भुगतान किया।