नवाबगंज: सैदूपुर में रंजिश के चलते 100 यूकेलिप्टस के पेड़ काटे गए, शिकायत पर पीड़ित को मिली जान से मारने की धमकी
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के सैदूपुर गांव में हरिनंदन की जमीन पर लगे 100 यूकेलिप्टस के पेड़ रंजिश में काट दिए गए। पूछताछ पर गांव के चेतराम और राजकुमार ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। भयभीत होकर पीड़ित ने नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।