इस्लामनगर अलीगंज: दुर्गा पूजा को लेकर जमुई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान
दुर्गा पूजा के दौरान अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को 5 बजे बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।