खानपुर: तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने बाघेर गाँव में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन
तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर ने बाघेर गाँव मे आज शुक्रवार को शाम 4:00 के लगभग विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार भरण पोषण व कल्याण समिति के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही श्रम विभाग द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी समझाया गया ।