थरथरी: चंडी के ई-किसान भवन में मूंग-उड़द बीज वितरण का कार्य शुरू
चंडी प्रखंड कब ई-किसान भवन से मूंग और उड़द के बीज का व्यापक स्तर पर वितरण शुरू कर दिया गया है। पात्र किसान अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाकर सरकारी योजना के तहत बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीएओ अंजली कुमारी ने सोमवार की शाम चार बजे कहा कि चंडी प्रखंड में 6 क्विंटल मूंग और 2.16 क्विंटल उड़द बीज उपलब्ध कराया गया है, जिसे पंचायतवार किसानों के बीच बांटा जा रहा है