#अलीगढ़ AMU विवाद पर मोनू जाटव का मंत्री रघुराज सिंह पर तीखा हमला, अनपढ़-जाहिल और गंवार कहकर घेरा, जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी उठाए सवाल,अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी के नेता एवं मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू जाटव ने भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के AMU को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया है। मोनू जाटव ने मंत्री को अनपढ़, जाहिल और गंवार बताते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि AMU ने देश को वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायविद् और प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान को आतंकवाद का अड्डा बताना गलत मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने मलखान सिंह जिला अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
#Aligarh #AMU #MonuJatav #RaghurajSingh #AligarhDailyNews #AligarhNews
Koil, Aligarh | Nov 13, 2026