सागर–छतरपुर–खजुराहो–भोपाल नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी मिल गई है। इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सांसद कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 5:00 बजे जारी जानकारी के सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया।