तेंदूखेड़ा: हिनौती पुत्रीघाट के पास, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बोलेरो कार से 5 पेटी अवैध शराब पकड़ी
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना अंतर्गत हिनौती पुत्रीघाट के पास मुखबीर की सूचना पर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम 6 बजे एक बोलेरो कार से पांच पेटी अवैध शराब पकड़ी। संगठन के कार्यकर्ताओं को देख चालक मौके से फरार हो गया वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।