मुरैना नगर: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुरैना कलेक्टर का सख्त संदेश, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी
मुरैना में कलेक्टर जांगिड़ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।टाइम लिमिट बैठक में उन्होंने 100 दिन से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।अधिकारियों को पोर्टल की नियमित निगरानी और अनावश्यक लंबित शिकायतों को शीघ्र समाप्त करने को कहा।पंचायत स्तर पर समस्याएं हल करने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।