माडा: माडा में वन विभाग की लापरवाही, जंगलों की अंधाधुंध कटाई, वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश से सटी छत्तीसगढ़ सीमा पर बसे सिंगरौली के माड़ा रेंज में इन दिनों ठंड नहीं, बल्कि लकड़ी माफिया की गर्म आरी चल रही है। जंगल कट रहे हैं, तस्कर बेखौफ हैं और सिस्टम रजाई ओढ़कर सोया हुआ है।माड़ा रेंज के धरी, बिंदुल और चूड़ी पाठ के रास्तों से रोज़ाना लकड़ी की तस्करी हो रही है।कागजों में 24 घंटे निगरानी है, लेकिन हकीकत में रात होते ही जंगल में आरी का चलती