परिहार: बेला थाना पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
बेला थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के क्रम में अधूरे नंबर प्लेट के बाइक के साथ एक धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार दास ने बुधवार को 7 बजे बताया कि गोरहारी एनएच के समीप से 3 सौ एमएल के 75 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है। वहीं धंधेबाज युगल राय के 27 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।