प्लस टू जेके हाईस्कूल राजमहल में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण-सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीडीओ सह सीओ मो यूसुफ,बीपीओ कुणाल किशोर सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।