पातेपुर: पातेपुर के मांडवी धाम में महाअष्टमी पर पूजा के लिए उमड़ी भीड़, 80 फीट का रावण पुतला बन रहा
पातेपुर के मंडई डीह गांव स्थित महा मांडवी धाम में महाअष्टमी के मौके पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दुर्गा वाहिनी सेना ने कमान संभाल रखी थी। रविवार की दोपहर 3 बजे के करीब पूजा समिति के सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि मांडवी धाम में भव्य रावण दहन की तैयारी अंतिम दौड़ में है। यहां 80 फीट ऊंची रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है