चाईबासा: त्रिशानु राय के प्रयास से सदर अस्पताल, चाईबासा का दूसरा गेट फिर खुला, लोगों को मिली राहत
इस गेट की व्यवस्था पिछले काफी वर्षों से अस्तित्व में रही है और इसके रहने से हर किसी को काफी सुविधा होती थी लोग आना जाना कर लेते थे, जाँच के उपरांत श्री कुमार ने उपायुक्त को अनुशंसा के साथ जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया था। उपायुक्त चंदन कुमार के आवश्यक निर्देशानुसार सदर अस्पताल , चाईबासा के सीएस डॉ० जुझार माझी ने शनिवार को भौतिक निरीक्षण कर पुनः गेट को खुलवाया