पाली: सतौरा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने करमरा निवासी बाइक सवार मां-बेटे को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हालत गंभीर
Pali, Lalitpur | May 23, 2026 सतौरा पुल के पास शुक्रवार रात्रि के समय किसी अज्ञात वाहन ने ग्राम करमरा निवासी बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मां की हालत मरणासन्न बनी हुई थी। लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। जहां एंबुलेंस की मदद से उक्त महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।