रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनी गांव से 21 दिनों से लापता किशोर का नहीं मिला कोई सुराग
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनी गांव निवासी 15 वर्षीय रोहित कुमार पिछले 21 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने प्रशासन से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। शुक्रवार संध्या 7 बजे परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र 17 अप्रैल से घर से अचानक कहीं चला गया था।